हजारों घन मीटर बालू किया सीजलालगंज। क्षेत्र के दोकटी घाट, शिवपुर घाट, सतीघाट पर बृहस्पतिवार के दोपहर उप जिलाधिकारी, खनन अधिकारी, एसओ दोकटी, चौकी प्रभारी लालगंज आदि ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लालबालू को सीज किया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के निर्देश पर दोकटी थाना क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर उप जिलाधिकारी बैरिया सुरेश कुमार के नेतृत्व में खनन अधिकारी डॉक्टर योगेंद्र भदौरिया ने पुलिस के उपस्थित में हजारों घन मीटर लालबालू सीज की कार्यवाई किया। जिससे बालू व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। सबसे पहले उप जिलाधिकारी टीम के साथ क्षेत्र के शिवपुर घाट पर पहुंचे, जहां खनन अधिकारी ने वहां रखे बालू के ढेरों के माप कराया। बताया कि दोकटी घाट पर शिवपुर घाट पर करीब 2400 घन मीटर बालू सीज किया गया है, उसके बाद नाव के माध्यम से दोकटी घाट पर सदल पहुंचे उप जिलाधिकारी ने लालबालू के एक ढेर को सीज किया। तत्पश्चात सती घाट पहुंची जहां करीब 500 घन मीटर लाल बालू की सीज की कार्यवाई की गई।