चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के बड़सरी चट्टी पर शुक्रवार की रात चोरों ने रोशनदान के सहारे दो दुकानों से हजारों के सामान सहित नगदी पर हाथ साफ किया। पीडि़तों ने शनिवार की सुबह गड़वार थाने में तहरीर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। गडवार थाना क्षेत्र के निबही निवासी मंजीत यादव की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान बड़सरी चट्टी पर है। जिसमें रखा लैपटॉप सहित अन्य सामानों को चोरों ने रोशनदान के सहारे गायब कर दिया। उधर, रतसर निवासी धनंजय की किराना स्टोर की दुकान है।जिसमें चोरों ने पिछे के सहारे से दुकान में से सरसों का तेल रिफाइन सहित 9000 नगदी पर हाथ साफ कर दिया।