फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हद है...एनएच के दोनों ओर 30 मीटर तक बिना सरिया डाले बना दी डेढ़ फीट ऊंची दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में माल्देपुर से कदम चौराहे तक एनएच-31 को फोरलेन बनाया जा रहा है। इसके लिए एनएच के दोनों ओर नाले का भी निर्माण किया जा रहा है। काफी दिनों से माले का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में बहेरी में नाले का काम जारी है। नाले की दीवार के लिए दो पार्ट में सटरिंग की जा रही है। नीचे के पार्ट में तो सरिया डाली जा रही है। डेढ़ फिट की ऊपर की दीवार को बिन सरिया डाले ही ढाला जा रहा है। इस संंबंध में विभागीय अधिकारियों से पूछताछ की गई तो आनन-फानन में ऊपर की दीवार के लिए सरिया डाली जाने लगी। इस बीच लगभग 25 से 30 मीटर तक दीवार की ढलाई बिना सरिया के हो चुकी थी।
विज्ञापन

एनएच-31 को शहर में माल्देपुर से लेकर कदम चौराहे तक फोरलेन किया जा रहा है। इसके लिए 48.95 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत है। माल्देपुर मोड़ से कदम चौराहा तक 80 फीट चौड़ी सड़क बनेगी। फोरलेन के बीच में डिवाइडर और दोनों और ढक्कर दार नाले का काम होना है। अभी शहर में कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी की ओर से नाले का निर्माण किया जा रहा है। नाले की ऊंचाई कहीं सवा मीटर दो कहीं डेढ़ मीटर है। दो दिन पहले बहेरी में नाले का निर्माण शुरू हुआ था। नाले के निर्माण के लिए तीन भाग में ढलाई की जा रही है। बहेरी में लगभग 25 से 30 मीटर की लंबाई में दोनों तरफ नाले की दीवार की सटरिंग कर पहले पार्ट की ढलाई की गई। इसके बाद दूसरे पार्ट की डेढ़ फिट की ढलाई में सरिया नहीं डाली गई। शनिवार को इससे आगे भी इसी तरीके से ढलाई की तैयारी की जा रही थी। इस बारे में पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के जेई राहुल से पूछा गया तो बताया कि पूरी दीवार में सरिया लगाना है। उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही। इसी बीच मामले की जानकारी कार्य करा रहे ठेकेदारों तक पहुंच गई। आनन-फानन में आगे की दीवारों में सरिया लगाकर सेटरिंग शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें