नगरा। नगर पंचायत के भगमलपुर में सुरेश यादव के घर में देर रात छत पर सीढ़ी के रास्ते उतरकर चोर दो कमरों में घुस गए। कमरों में रखे डेढ़ लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
घर की दो महिलाएं कमरों में अलग-अलग सोई हुई थीं। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही हैं। पीड़ित की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में सोने का हार, कंगन, चेन व दो अंगुठियां और चांदी के जेवरात चोरी होने का जिक्र किया गया है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि परिवार के सदस्यों के घर पर रहते समय चोरी हुई है। जिसके जेवरात चोरी हुए हैं, वह महिला मायके गई हुई है।जांच की जा रही है।