फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर में घुसकर लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार के सहारे आंगन में उतर कर गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह सो कर उठने पर घरवालों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पुलिस ने माके पर पहुंच जांच की। अभी ममाले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

सोनबरसा गांव निवासी बबलू यादव का मकान राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के किनारे सोनबरसा मोड़ के समीप स्थित है। गुरुवार की रात अज्ञात चोर दीवार के सहारे आंगन में उतर गए। उस समय पूरा परिवार खाना खाकर छत पर सो रहा था। चोरों ने बड़े इत्मीनान से घरों का दरवाजा खोल बक्सों को तोड़ा। उसमें से 50 हजार नगद और लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण निकाल कर भाग निकले। सुबह बबलू यादव के घर की महिलाएं छत से नीचे उतरी तो कमरों का दरवाजा खुला हुआ था। बक्सों का ताला भी टूटा हुआ था। यह देख उन लोगों के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। आनन-फानन में बक्सों की जांच की। उसमें रखी 50 हजार की नगदी और सोने चांदी के आभूषण गायब थे। घटना की सूचना पीड़ित द्वारा बैरिया थाने को दी गई। चौकी इंचार्ज बैरिया सुनील सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें