फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बिड़हरा ग्राम निवासी सूरज (12) का शव शुक्रवार को शाम पैतृक ग्राम पहुंचा। शव पहुंचते ही आवास पर लोगों की भीड़ जुट गई और चीख-पुकार मच गई। बिंदु पटेल की तीन संतानों में सूरज सबसे छोटा था। बड़ी बहन रितु (18) और बड़ा भाई शशि (15) है। बिंदु पटेल दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बीते बृहस्पतिवार को सूरज दूध बेचकर साइकिल से नगरा मार्ग होकर अपने घर की ओर आ रहा था कि बोलेरो- पिकअप हादसे का शिकार हो गया। उभांव इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें