इंदरपुर/चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के सवन गांव निवासी युवक चेन्नई में निजी कंपनी में नौकरी करता था। मारपीट में चाकू लगने से रविवार की रात उसकी मौत हो गई। वहां की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के बाद गांव भेज दिया। मंगलवार रात शव पहुंचते ही परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। पूरा गांव में मातम पसरा हुआ है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। परिवार वाले हत्या का आरोप लगाकर घंटों तक अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े थे। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद अंतिम संस्कार करने को राजी हुए।
गड़वार थाना क्षेत्र के सवन निवासी प्रदीप उर्फ संजय (20) कई वर्ष से चेन्नई में निजी कंपनी में नौकरी करता था। क्षेत्र सहित गांव के आधा दर्जन युवक उसके साथ काम करते थे। किसी बात को लेकर गांव के ही एक युवक के साथ विवाद हो गया। इसमें चाकू लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके गांव भेज दिया।
उधर, मंगलवार रात शव पहुंचते ही परिवारवालों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। गांव में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हालांकि परिवार वाले हत्या का आरोप लगाकर देर तक शव का अंतिम संस्कार नहीं कर रहे थे।