बांसडीह। कोतवाली थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद ग्राम सभा में रविवार की देर रात आर्मी के जवान निर्भय नारायण सिंह पुत्र बब्बन सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पैर फिसलने के कारण छत से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। वाराणसी से आए सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी। आर्मी के जवान निर्भय नारायण सिंह डोगरा रेजीमेंट में रानीखेत में तैनात थे। 27 जुलाई को छुट्टी पर आए थे। 24 अगस्त को वापस जाना था। छपरा स्थित घर में सफाई करने के दौरान पैर फिसलने के कारण छत से गिरने से शनिवार की मौत हो गई थी। सोमवार को उनका शव गांव आने पर वाराणसी से आए आर्मी के जवानों ने पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी। निर्भय नरायन सिंह की पत्नी रुपाली सिंह, पुत्र आयुष सिंह, पुत्री आयुषी सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के लोगों की भीड़ रही।