फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग व नपं के बीच नीचा दिखाने की मची होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत मनियर एवं बिजली विभाग के बीच तनातनी हो गई। दो दिन पूर्व बिजली विभाग ने दो माह का लगभग साढे़ पांच लाख रुपये की बिजली बिल का बकाया दिखाकर नगर पंचायत की बिजली काट दिया। इसके बाद शुक्रवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने बिजली विभाग के ऑफिस के गेट के सामने ट्राली से ले जाकर नगर पंचायत का कचरा गिरा दिया। नगर पंचायत कर्मचारी कचरा गिराने के बाद ट्रैक्टर लेकर भाग गए। इसके बाद बिजली विभाग कार्यालय पर ड्यूटी पर तैनात संविदा कर्मचारी ने बाइक से दौड़ा कर ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। कर्मचारी एवं बिजली विभाग के अधिकारियों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर एवं ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने इस शर्त पर उसे छोड़ा कि वह कचरा उठाकर अन्यत्र जगह ले जाकर गिरायेगा। इस बाबत नगर पंचायत के ईओ मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जहां तक बिजली बिल बकाये का सवाल है तो पैसा शासन से आता है और जमा कर दिया जाता है। अगर ऐसा मामला है तो इसको हम दिखवा रहे हैं। वहीं बिजली विभाग के एक्सईएन आरके भारतीय ने बताया कि मैं उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के कार्यक्रम में व्यस्त हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें