फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ने लगा सरयू का जलस्तर, कई बस्तियों में पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। लाल निशान से 14 सेंटीमीटर नीचे बहने वाली नदी के तेवर तल्ख हो गए हैं तथा शनिवार से जलस्तर में वृद्धि का क्रम शुरू हो गया। जो देर शाम तक जारी रहा। इससे बाढ़ की संभावना प्रबल हो गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार की शाम जलस्तर 63.87 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे का निशान 64.01 से 14 सेंटीमीटर कम है। लाल निशान से ऊपर पहुंचने के बाद शुक्रवार को जल स्तर में गिरावट होने लगी, किंतु शनिवार से पुन: नदी का पानी बढ़ने लगा। आयोग का कहना है कि एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि होने का पूर्वानुमान किया है। एक बार फिर जलस्तर में बढ़ाव से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग बाढ़ की आशंका को लेकर सहम गए हैं। बाढ़ का खतरा मंडराने से तटवर्ती क्षेत्रों में खलबली मच गई है। नदी का पानी हाहानाला से टगुनिया, खैरा खास और हल्दीरामपुर तक फैल गया है। तुर्तीपार की कई बस्तियों में पानी घुस गया है। हाहानाला, तुर्तीपार, हल्दीरामपुर रेगुलेटर पर पानी का दबाव बढ़ गया है। डेंजर जोन में बसे गांवों के अस्तित्व पर ग्रहण लग गया है। धीरे-धीरे नदी का पानी लालनिशान की ओर बढ़ रहा है। इसी तरह जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो लोगों को बाढ़ के संकट का सामना करना पड़ सकता है। उधर, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें