फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पेट्रोल पंप पर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के दूरसंचार केंद्र स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार की रात चोरों ने खिड़की को काटकर अंदर प्रवेश कर लाखों की नगदी चुरा ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बलिया बांसडीह मार्ग स्थित बभनौली गांव स्थित पंप पर बृहस्पतिवार की रात प्रतिदिन की तरह खाना खाने के बाद सभी कर्मचारी परिसर में सो गए। इसी बीच देर रात चोरों ने आफिस के पीछे से खिड़की और शीशे को काटकर पीछे झाड़ी में फेंक दिया और ऑफिस में अंदर घुस गए। बताया गया कि आफिस की आलमारी को तोड़कर उसमें रखे 2 लाख 65 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया।
सुबह घटना की जानकारी कर्मचारियों को तब हुई जब वह ऑफिस खोलने के लिए पहुंचे। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। मामले को लेकर पुलिस ने सभी कर्मचारियों को थाने ले गई। दुकानदारों ने बताया कि पेट्रोल पंप पर देर रात तक प्रतिदिन शराबियों का जमावड़ा भी होता है। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल मामला संदिग्ध नज़र आ रहा है। शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन



घटना को लेकर कई चर्चाएं
बांसडीह रोड। स्थानीय ऑयल पंप पर चोरी की घटना को लोग तरह-तरह की चर्चा करते नज़र आ रहे हैं। जानकार बताते हैं कि ऑयल पंप के सीसीटीवी कैमरे पिछले कई सप्ताह से खराब पड़े हैं। पुलिस पिछले सप्ताह सीसीटीवी कैमरे ठीक कराने के निर्देश दिए थे। ऑयल पंप पर रात में लाइट के खास इंतजाम नहीं किया गया है। बताया गया कि जिस आलमारी में लाखों रखे गए थे, उसकी चाबी उसी अलमारी के ऊपर रखी थी। सुबह जब पुलिस आलमारी चेक की तो उसमें तीन हज़ार रुपये पाए गए। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें