नगरा। नगरा डाकघर परिसर से सरकारी डाक चोरी होने का मामला सामने आया है। सहायक शाखा डाकपाल आदर्श ने पुलिस को तहरीर दी है। आदर्श भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसौंडर गांव के निवासी हैं। वह ताड़ीबड़ा गांव में सहायक शाखा डाकपाल के पद पर कार्यरत हैं। 29 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे से 1 बजे के बीच वह नगरा उप डाकघर पहुंचे थे। वहां उन्हें जानकारी मिली कि उनकी डाक की थैली किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली है। चोरी हुए मेल बैग में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री डाक थी। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल कर रही है।