फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बंद मकान से पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीरा बस्ती में बलिया-सिकंदरपुर मार्ग स्थित आईटीबीपी के जवान के घर बृहस्पतिवार रात चोरों ने ताला तोड़ पांच लाख के गहने समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने के पांच घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना क्षेत्र के पटखौली ग्राम सभा निवासी आईटीबीपी के जवान संजय गुप्ता कुछ साल पहले बलिया-सिकंदरपुर मार्ग स्थित जीरा बस्ती में मकान बनाकर वहां रह रहे थे। छुट्टी खत्म होने पर वह वापस नौकरी पर चंडीगढ़ चले गए। उनकी माता जानकी गुप्ता उस मकान में रहती थीं, जो जिला अस्पताल बलिया में कार्यरत है। वह भी करीब 10 दिन पहले इलाज के लिए दिल्ली चली गई। इसी बीच चोरों ने बृहस्पतिवार की देर शाम घर का मुख्य दरवाजा और अंदर के दरवाजे तोड़ दिए। चार अलमारी, दो अटैची तोड़कर करीब पांच लाख के गहने और नगदी चुरा ले गए। इसकी सूचना शुक्रवार को उनके पड़ोसी सुरेंद्र गुप्ता को मिली। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। दोपहर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। हालांकि सुरेंद्र गुप्ता ने लिखित रूप से तहरीर सुखपुरा पुलिस को सौंप दी है। छह महीने पहले रामजी की गुप्ता की मां के गले से मोटरसाइकिल सवार युवक सोने की चेन छीनकर भाग निकले थे। सुरेश श्रीवास्तव के घर से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। धनंजय राय गिट्टी बालू की दुकान से छह बैटरियां चुरा ले गए। अनिल तिवारी के नवनिर्मित मकान से मजदूरों के आठ मोबाइल गायब हो गए। गोपाल आईटीआई के वितरण के लिए आया सरकारी टैबलेट चोरों द्वारा चुरा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें