फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सेवानिवृत्त दरोगा के घर से नकदी और आभूषण की चोरी

विज्ञापन
नगर पंचायत नगरा के वार्ड नंबर नौ में सेवानिवृत्त दारोगा के घर में चोरी द्वारा तोड़ी गई आलमारी त
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत नगरा के वार्ड नौ स्थित सेवानिवृत्त दरोगा बलिराम प्रसाद के घर से चोरों ने रविवार को एक लाख रुपये और आभूषण चुरा लिए। शिकातय के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेवानिवृत्त दरोगा इलाज के लिए पत्नी को लेकर वाराणसी गए थे। इस बीच रविवार की रात चोर खाली घर में घुस गए। अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपये और लाखों के आभूषण चुरा लिए। जब वह सोमवार की शाम घर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। इसकी सूचना डायल 112 पर दी। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि पीड़ित बलिराम प्रसाद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें