बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के टकरसन स्थित विभूति नगर में मांगलिक कार्यक्रम में गए दो भवन स्वामी के घर का दरवाजा का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुरजीत सिंह के घर के परिवार के लोग मांगलिक कार्यक्रम में सहतवार थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में गए थे। घरवाले जब मंगलवार को कॉलोनी में पहुंचे तो देखा कि मकान के दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सामान घर में बिखरा पड़ा हुआ है और घर में रखा कीमती सामान गायब है। लोग कुछ समझ पाते कि पास स्थित प्रभाकर मिश्रा के घर का ताला टूटा पड़ा था और घर के सभी सदस्य किसी कार्य से कोलकाता गए हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीओ बांसडीह प्रभात कुमार व थानाध्यक्ष अखिलेश पांडे चंद्र पांडेय ने पूछताछ की। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गहनता से छानबीन शुरू कर दी गई है।