फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चोरी का मुकदमा दर्ज, बीट सिपाहियों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली के जगदीशपुर चौराहा सटे मकान में चोरी मामले में पुलिस ने मकान मालिक केवल श्रीवास्तव की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी एसएन वैभव ने क्षेत्र में गश्त पर तैनात रहने वाले सिपाहियों की जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में मकान मालिक ने उल्लेख किया है कि दो दिन पूर्व घर में ताला बंद कर परिवार के साथ बांसडीह में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी बीच चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर नगद समेत सोने-चांदी के आभूषण व कीमती कपड़े व अन्य सामान चुरा लिया। रविवार की सुबह परिवार के घर लौटा तो अंदर सामान बिखरा देख होश उड़ गए। प्रमुख चौराहे के समीप चोरी की घटना से पुलिस पर सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें