फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट ग्रामसभा स्थित लाला टोला के मोबाइल मरम्मत करने वाली दुकान से ताला तोड़कर मंगलवार की रात चोरों ने लैपटॉप तथा अन्य सामानों सहित पांच हजार रुपये चुरा लिए। दुकान मालिक मंतोष चौहान ने बताया कि मंगलवार को 6:30 बजे शाम दुकान को बंद करके घर चला गया था। बुधवार की सुबह एक व्यक्ति ने फोन पर बताया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। सटर की दो कुंडियां तथा ताला तोड़ा गया था। अंदर जाने के बाद देखा तो एक लैपटाप, प्रिंटर, चार छोटी मोबाइल तथा कैश बाक्स के पांच हजार रुपये गायब थे। पुलिस को तहरीर दी घई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें