फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिस पिकेट के पास दुकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। थाना क्षेत्र के फेफना तिराहे पर पुलिस पिकेट के पास स्थित पान की दुकान का ताला बृहस्पतिवार की रात चोरों तोड़कर चोरी की। नकदी सहित कीमती सामान चुरा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को दुकानदार ने सूचना दी। फेफना तिराहे पर स्थित सुनील चौरसिया की पान की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब पांच हजार रुपये नकद, पान मसाला सहित अन्य कीमती समान चुरा लिया। चोरी की सूचना पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरे को खंगाला। पुलिस पिकेट के पास चोरी की घटना से व्यापारियों में भय बना हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें