रेवती। थाना अंतर्गत कस्बा रेवती के वार्ड नंबर 9 सेनानी मार्ग पर स्थित विपिन कुमार पांडेय के मकान में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने चोरी की।
विपिन कुमार पांडेय का मूल निवास बेलहरी ब्लॉक के कंचनपुर गांव में है। उन्होंने रेवती कस्बे के वार्ड नंबर 9 में नया मकान बनाया है। जहां वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार को विपिन पूरे परिवार के साथ किसी काम से अपने मूल गांव गए हुए थे। शुक्रवार को जब विपिन वापस रेवती स्थित अपने मकान पर लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। दो कमरों के ताले और कुंडी टूटी थी। दो बक्सों और लोहे की अलमारी के लॉक टूटे थे। सारा सामान बिखरा पड़ा था। आभूषण, कीमती साड़ियां और बर्तन गायब थे। विपिन ने चोरी की लिखित सूचना रेवती थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। संवाद