हल्दी। सब्जी बाजार स्थित पिन्टू कुमार गुप्ता की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में रविवार की रात चोरों ने ताला तोड कर हजारों रुपये के सामान चुरा लिए। चोर टॉर्च, सेल, मोबाइल चार्जर, दीवाल घडी, आदि ले गये। इसके एक सप्ताह पूर्व इसी बाजार में विक्की प्रसाद की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में भी चोरों ने हाथ साफ किया था। हद तो तब हो गई जब बाजार में लगे सोलर प्लेट की बैटरी भी चोर खोल ले गए। व्यापार मंडल हल्दी के अध्यक्ष अनिल रॉय ने कहा कि स्थानीय चट्टी पर पुलिस पिकेट होने तथा पुलिस की तैनाती के बावजूद भी चोर सक्रिय हैं कि एक सप्ताह के अन्दर तीसरी बार चोरी हो गई। लेकिन अब तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुँच सकी।