रेवती थाना क्षेत्र के दलछपरा गांव स्थित पंचायत भवन में हुई चोरी की सूचना पर उपस्थित ग्रामीण औ
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में दलछपरा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की देर रात चोरों ने पंचायत भवन में चोरी की। इसके बाद चोरों ने पास स्थित स्वर्ण आभूषण की दुकान का भी ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन लॉकर नहीं टूटने से चोरी नहीं कर सके। रविवार सुबह ग्रामीणों ने पंचायत भवन के टूटे ताले और बिखरा सामान देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि, रोजगार सेवक विनोद यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। रेवती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायत भवन और आभूषण की दुकान का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त सीसीटीवी कैमरों और टूटे तालों की जांच के साथ चोरों के आने-जाने के संभावित रास्तों और अन्य सुरागों को खंगाला गया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात की गश्त बढ़ाने की मांग की है।