फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चोरी का आरोपी पुलिस लॉकअप से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी सोमवार की भोर में होमगार्ड को चकमा देकर थाने के लाॅकअप से फरार हो गया। पुलिस गिरफ्तारी के लिए हांफती रही। लेकिन सोमवार की शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका। हालांकि इस घटना से पुलिस इन्कार कर रही, लेकिन थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दुबे ने ऐसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मनियर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव निवासी राजेंद्र वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर मनियर कस्बा के वार्ड नं. एक हरिजन बस्ती निवासी रंजीत पर मोबाइल फोन और खाते से ऑनलाइन करीब 26 हजार रुपये ट्रांसफर करने का आरोप लगाया था। जिसके आधार पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने लाई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी को संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर सोमवार को न्यायालय चालान के लिए थाना में बैठाया गया था। इसी बीच आरोपी युवक सोमवार की भोर में चार बजे भोर में पहरा पर तैनात होमगार्ड से पानी पीने के लिए मांगा और जब होमगार्ड बोतल में पानी लाने गया, इसी बीच चकमा देकर आरोपी पीछे कि गली से फरार हो गया। जब पानी लेकर होमगार्ड लाॅकअप के पास पहुंचा तो आरोपी को गायब देख कर उसके होश उड़ गए।
उसने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मियों को दी। उसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में दिनभर हाथ पांव मारती रही, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा, लेकिन यह बात जंगल की आग की तरह जरूर फैल गई। इस संबंध में थाना प्रभारी रत्नेश कुमार दुबे ने दबी जुबान बताया कि 151 का आरोपी था, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें