फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब लाने से मना करने पर युवक को मारा चाकू, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के कोटवां गांव में बुधवार की देर शाम एक युवक से दारू खरीद कर लाने के लिए एक शराबी ने कहा युवक द्वारा इंकार करने पर युवक को शराबी ने चाकू घोंप दिया। जिससे युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने युवक को सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां उस युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बैरिया एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कोटवा निवासी मनोज सिंह और उसी गांव के सोनू तुरहा 35 से शराब खरीद कर लाने को कहा। सोनू तुरहा ने शराब लाने से मना कर दिया। जिससे नाराज मनोज ने सोनू के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। एसएचओ के अनुसार घटना के बाद मनोज सिंह मौके से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें