फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: युवक को मनबढ़ों ने मारपीट कर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। पकड़ी थाना क्षेत्र के पूरा दुलार राय गांव के पास बुधवार की देर शाम को मनबढ़ युवकों ने एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने परिजनों और पुलिस को घटना से अवगत कराया। जोगेसरा निवासी बूटन (30) बुधवार को खेजुरी बाजार से घर वापस जा रहा था। उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन की संख्या में युवकों ने बूटन को रोककर मारना पीटना शुरू कर दिया। युवक के चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े। ग्रामीणों को आते देख मनबढ़ वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी खेजुरी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार कर बलिया भेज दिया गया। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें