भीमपुरा थाना क्षेत्र निवासी की 23 वर्षीय पुत्री ने मंगलवार शाम दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
भीमपुर थाना क्षेत्र निवासी की बड़ी बेटी का प्रेम संबंध मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी के एक युवक से कई सालों से था। युवक शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती के माता-पिता ने शादी का दबाव बनाया तो शादी करने से मुकर गया।
इससे डिप्रेशन में आकर आकर युवती ने चार दिन पूर्व भी फांसी लगाने का प्रयास किया था, लेकिन परिजनों ने देख लिया और पुलिस को भी सूचना दी। मंगलवार शाम युवती घर में मौका पाकर छत के हुक से दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस इस संबंध में भीमपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लड़की चार दिन पूर्व भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था । वह काफी डिप्रेशन में थी। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।