फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मुंडन संस्कार में गया युवक गंगा में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोकटी घाट पर पट्टीदार के लड़के के मुंडन में गया युवक गंगा में डूबा गया। गोताखारों की मदद से पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव निवासी लछन पटेल के लड़के का मुंडन सोमवार को था। इसमे पट्टीदार मनीष पटेल (18) भी आया हुआ था। नहाने के दौरान वह गंगा नदी में डूब गया। किसी ने जब मुंडन गए लोगों को इसकी जानकारी दी तो वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकालने के लिए जाल डलवाया, लेकिन शव नदी से नहीं निकलवाया जा सका। थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि शव की खोज करने के लिए रेवती से गोताखोर बुलाया गए थे। उन्होंने शव को खोजकर बाहर निकाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें