फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना की तेरही में आया युवक स्नान करते वक्त गंगा में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
दयाछपरा। अपने मामा के साथ मंगलवार की सुबह दया छपरा नवरंगा घाट पर गंगा स्नान करने गया युवक डूब गया। मछुआरों शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी पीयूष कुमार यादव (20) अपने नाना बनेला यादव के तेरही के लिए दया छपरा बुधन चक आया था। मंगलवार की सुबह अपने मामा सुबाष यादव के साथ कुछ छोटे छोटे बच्चों को लेकर स्नान के लिए नवरंगा घाट पर गया था। जहां स्नान करते वक्त दो छोटे छोटे बच्चे डूबने लगे। जिसे बचाने के लिए अन्य लोगों के साथ ही पीयूष भी नदी में कूद पड़ा। बच्चो को बिहार के चिकुपाकड़ नया गांव निवासी मछुआरा शैलेश चौहान व अशोक साहनी ने बचा लिया। जबकि पीयूष गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची पुलिस मछुवारों की मदद से युवक के शव ढूंढने के प्रयास में लग गए। मछुआरों के अथक प्रयास से करीब पांच घंटा बाद शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें