सरयू नदी पर निर्मित भागलपुर क्षेत्र से बृहस्पतिवार को देवरिया जिला निवासी युवक ने नदी में छलांग लगा दी। देवरिया पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश कर रही है।
बताया जाता है कि भागलपुर पुल पर साइकिल खड़ी कर देवरिया जिले के मऊ थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो निवासी दिनेश यादव ने नदी में छलांग लगा दी। साइकिल में थैले में रखी पर्ची के आधार पर उसकी पहचान हुई। बृहस्पतिवार को तुर्तीपार डीएसपी हेड के समीप नदी में गोताखोरों द्वारा तलाश करा रहे मईल थाना के उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि साइकिल और पर्ची के आधार पर दिनेश यादव के नदी में कूदने की संभावना जताई जा रही है। दिनेश भागलपुर ब्लॉक में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं। उसकी पत्नी कोटेदार बताई जा रही है। गोताखोरों ने पूरे दिन नदी में उसकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।