फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के परसिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बगीचे में स्थित महुआ के पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर 20 वर्षीय युवक ने जान दे दी। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी सोनू यादव (20) का शव रविवार की सुबह गांव के उत्तर स्थित एक महुआ के पेड़ पर लटकते हुए मिला। सोनू तीन भाइयों में मझला था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। बड़ा भाई हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी शादी करीब छह माह पूर्व हुई थी। पत्नी मायके में थी। छोटा भाई विशाल मां के साथ गांव पर रहता है। सोनू केरल में रह कर प्राइवेट नौकरी करता था। 10 दिन पहले ही गांव आया था। रविवार को ही पुन: केरल जाने का टिकट भी था, लेकिन केरल न जाकर किन परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली यह समझ से परे है। ग्रामीणों के अनुसार, देर शाम उसने अपना मोबाइल पटक कर फोड़ा था। पुलिस मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है। मृतक के छोटा भाई ने थाने में तहरीर दी है। लोग इसे आशनाई से जोड़ कर भी देख रहे हैं। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई ने इत्तेफाकिया तहरीर दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें