रसड़ा । क्षेत्र के छितौनी गांव में मंगलवार की देर रात ध्रुव सोनी (30) ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहंुचकर जांच की। रसड़ा के कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के पूर्व टोला निवासी ध्रुव सोनी अपनी पत्नी ममता देवी एवं दो बच्चों के साथ रसड़ा के छितौनी में किराये के मकान में रहते थे। मंगलवार की रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। नाराज होकर ध्रुव सोनी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद कमरे में पहुंची ममता ने पति की फंदे से लटकता देखा। उसने कपड़े को काटकर ध्रुव को नीचे उतारकर बेड पर लिटाया। जानकारी पर आसपास के लोग पहुंच गए। युवक के पिता बृज बिहारी शर्मा की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई। है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद