बलिया।कोतवाली सदर अंतर्गत शहर क्षेत्र में बाइकर्स गिरोह ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। ठगी का एक नया तरीका देखने को मिल रहा है।ऐसा ही एक मामला बीचला घाट चौकी अंतर्गत कृष्णा नगर स्थित महिला के साथ हुआ है।
फूल लेने जा रही महिला सुमित्रा देवी पत्नी विमल चंद्र निवासी कृष्णा नगर को देवताओं का प्रदोष बताकर शातिरों ने गहने सीकड़ी, मंगलसूत्र, कान के टॉप्स सहित ठग लिए। महिला को आगे जाने को कहा जैसे महिला हनुमान गढ़ी मंदिर के पास बढ़ी दोनों बाइक पर सवार हुए और निकल पड़े। महिला ने पीछे देखा तो तक शोर मचाया। भीड़ एकत्र हो गयीई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच में जुटी हैं। चौकी इंचार्ज अमरजीत यादव ने बताया की महिला के तरफ से कोई तहरीर नहीं पड़ी है। सूचना पर पुलिस गई थी। सीसीटीवी फुटेज के माघ्यम से जांच की जा रही है।