जयप्रकाशनगर। विकास खण्ड मुरली छपरा क्षेत्र के तीन पंचायतों के करीब दस पूर्वो के सैकड़ों किसानों के बोए गए मक्के की फसले कही गंगा व सरयू नदी के बाढ़ से प्रभावित है तो कही हुई भारी बारिश से पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। इसके साथ ही ये नदियां इन किसानों के पूर्वो को भी अपने बाढ़ के चपेट में लेने को आतुर दिख रही है। बीते करीब छह दिनों से पूर्वो के आसपास आते हुए कुछ पूर्वो को अपने चपेट में ले भी चुकी है। जिससे विवश होकर चपेट में आये पूर्वो के बाशिंदे कही पुरानी रेलवे लाइन तो कही बीएसटी बांध, तो कही बने सीसी रोड पर अपने मवेशियों को लेकर आना शुरू कर चुके है। बाढ़ के पानी मे बीते चौबीस घण्टें से स्थिरता देखी जा रही है। इससे इन बाढ़ पीडि़तों ने राहत का सांस लेना जरूर शुरू कर दिया है। लेकिन वही इन इन पूर्वो के किसानों व पशुपालकों के पशुओं के भोजन के लिए चारा भी एक बड़ी समस्या बन चुका है। जिससे किसान व पशुपालक अपने मवेशियों को लेकर काफी कठिनाइयों का सामना करने पर विवश है।