फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार नहीं मनाएंगे दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। रामलीला मैदान के प्रांगण में ग्रामीण चौकीदार वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें मानदेय नहीं मिलने से नाराज चौकीदारों ने दीपावली नहीं मनाने का निर्णय लिया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शारदा नंद पासवान ने कहा कि विगत वर्षों से रसडां थाना सहित जनपद के चौकीदारों का मानदेय बकाया है। चौकीदारों ने जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक भी सौंपा, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि अब तो चौकीदारों से नियुक्ति पत्र मांगा जा रहा है, जो चौकीदार 30 वर्षों से चौकीदारी का कार्य कर रहा है, उसका नियुक्ति पत्र का जिम्मेदार कौन है। सवाल किया कि बिना नियुक्ति पत्र के नियुक्ति कैसे हुई। चेताया कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए 19 नवंबर को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर तेज बहादुर यादव, हरिनाथ यादव, शिव नारायण, ओम प्रकाश सिंह यादव, रंगीला यादव, हरि पासवान, वकील अहमद, जय श्री चौहान, अशोक कुमार, जयप्रकाश चौहान, जितेंद्र आदि रहे। अध्यक्षता इंद्रासन पासवान एवं संचालन राम बहादुर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें