फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पीड़िता ने लगाया छेड़खानी और मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासिनी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ युवकों पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर देकर उसने बताया कि बुधवार की शाम को जब वह पढ़ाई कर वापस आ रही थी तो क्षेत्र के कुछ युवक रास्ते में छेड़खानी करने लगे। घर पहुंचने पर उसने आपबीती भाइयों को बताई। भाइयों ने जब युवकों के घर शिकायत की तो आरोपी उसके दरवाजे पर लाठी-डंडा लेकर चढ़ आए। भाइयों से मारपीट की। दरवाजे पर खड़ी दो कारों को लाठी से क्षतिग्रस्त कर दिया। गड़वार थाना प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें