फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खत्म हुई अधिवक्ताओं की दो माह से चल रही हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। स्थानीय तहसील में 27 मार्च से चल रहा अधिवक्ताओं का अनशन तहसील प्रशासन से वार्ता के बाद समाप्त हो गया है। अधिवक्ता संतोष सिंह के मकान पर कब्जा दिलाने की मांग पर चल रही हड़ताल से लगभग दो माह से तहसील के न्यायालयों के कार्य पूरी तरह ठप थे। वादकारियों से लेकर अन्य न्यायिक कार्यों के लिए तहसील में आने वाले फरियादियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ता था। प्रकरण को लेकर उच्चाधिकारियों के समक्ष पंचायत के बाद भी मामले का हल निकलता नजर नहीं आ रहा था। बीते दिनों तहसीलदार ने अनशनरत अधिवक्ताओं को स्पष्ट रूप से यह बता दिया था कि यदि इस संबंध में तत्काल कोई हल नहीं निकलता है तो वे अपने न्यायालय में बैठकर बिना वकीलों के दोनों पक्षों को सुनने के साथ न्यायिक कार्य शुरू कर देंगे। इसे लेकर अधिवक्ताओं ने समय मांगा था। बुधवार को एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, तहसीलदार नितिन सिंह व अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता में अधिवक्ता पक्ष ने प्रकरण में एक बार फिर जांच व अन्य आवश्यक कार्रवाई की मांग को स्वीकृत करने पर हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें