फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी गरजा बुल्डोजर

Fri, 05 Jun 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में शुक्रवार को बक्सर स्टैंड से जजी गेट तक अतिक्रमण हटवाया गया। जिला प्रशासन के बुल्डोजर से कई मड़हे एवं रिहायशी टीनशेड धराशायी कर दिए गए। नगर मजिस्ट्रेट राम सिंह वर्मा और सीओ नगर डीपी सिंह के नेतृत्व में तीसरे चरण में अतिक्रमण हटाया गया। करीब दर्जनभर लोगों के रिहायशी मड़हे जमींदोज कर दिए गए । जलनिगम द्वारा लगाए गए  हैंडपंप को भी तोड़ दिया गया। अभियान के समय शहर कोतवाल अजय राय, फेफना थानाध्यक्ष श्यामजी यादव, गड़वार एसओ नीरज  पाठक, हल्दी थानाध्यक्ष अरुण कुमार दूबे, दुबहर थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह, सुखुपरा एसओ इल्ताफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें