फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: झोले से 18 हजार रुपये निकाल भागे उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बुधवार को शादी का कार्ड खरीदने गए पकड़ी थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव निवासी सुभाष राजभर के झोले से उचक्के बैंक पासबुक व 18 हजार रुपये निकाल कर भाग गए। सुभाष ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। पीड़ित ने बताया कि वह बाजार स्थित बैंक से 20 हजार रुपये निकाल कर शादी का कार्ड खरीदने दुकान पर गए। जहां दुकानदार को दो हजार रुपये दिए। बाकी 18 हजार रुपये और पासबुक झोले में रखकर पास में स्थित एक मिठाई की दुकान पर पानी पीने लगे। इसी बीच झोले से उचक्के रुपये निकालकर भाग गए। थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने कहा कि रतसर चौकी प्रभारी नीरज यादव ने मौके पर जाकर जांच की। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें