फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दिन में खिली चटक धूप से 6 डिग्री बढ़ा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आंधी व पानी के बीच तापमान में आई गिरावट के बाद शनिवार को पूरे दिन धूप खिली । चटक धूप निकलने से तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

बादलों का आना जाना लगा रहा। रात में शीत भी गिरने से नमी बनी रही। हालांकि दिन भर मौसम सुनहरा बना रहा। दोपहर में थोड़ा गर्मी का एहसास हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.5 व न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री चढ़ा हुआ है। गांधी महाविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि मौसम धीरे-धीरे अब गर्म होगा। तापमान में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें