फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 को होगा ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के 17 विकास खंडों में हाल ही में प्रमुख के पद पर निर्वाचित हुए पदाधिकारियों और नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण 20 जुलाई को होगा। शासन के पंचायती राज अनुभाग-2 के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने 16 जुलाई को इस आशय का पत्र जिलाधिकारी अदिति सिंह को भेजा है। शपथ ग्रहण के लिए 20 जुलाई को सुबह 11 से दो बजे तक का समय रखा गया है। कहा है कि जिलाधिकारी जनपद के विकास खंडों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर सुविधानुसार दो पालियों में शपथ ग्रहण करा सकती हैं। शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें समितियों के गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अपर मुख्य सचिव ने शपथ ग्रहण समारोह में कोविड प्रोटोकाल संबंधी दिशा निर्देशों का अनुपालन के निर्देश भी दिए हैं। बता दें कि जिले में 17 ब्लॉक प्रमुख और 1441 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें