फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा

विज्ञापन
बकाया मानदेय सहित अन्य विभिन्न मांगों को लेकर जल निगम कार्यालय परिसर में धरना देते कर्मचारी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। उप्र जल निगम संघर्ष समिति के तत्वावधान में कर्मचारियों ने बकाया वेतन भुगतान एवं पेंशन भुगतान की मांग को धरना दिया।धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रेमसुख ने कहा कि जल निगम से सेवानिवृत्त होने वाले समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फंड, एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है। विगत पांच माह से पेंशनरों को पेंशन और कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण भूखों मरने विवश है। जल निगम परिवार को भूखा मारने के लिए कुरचित प्रयास किया जा रहा है। जल निगम के समस्त कार्य को दूसरे अनुभवहीन एजेंसियों को दिया जा रहा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रहा है। कहा कि जल निगम के पास कार्य न होने से कर्मचारियों का वेतन, पेंशन एवं अन्य देयक कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। जिससे निगम के कर्मचारी भूखों मरने को विवश हो गए हैं। इस मौके पर दयामुनि पांडेय, सतीशचंद्र पाठक, नागेश्वर, चंद्रभूषण पटेल, ओमप्रकाश उपाध्याय, ब्रह्मानंद, रविंद्र श्रीवास्तव, अमित शर्मा, रामविहारी सिंह, महेंद्र यादव, कमला, दीपक सिंह, राजेश सिन्हा, असफाक हुसैन, दुर्गेश पाठक, रामप्रवेश, बरमेश्वर राम, राधाकृष्ण, जितेंद्र कुमार मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें