फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा

विज्ञापन
बैरिया कस्बा में समाजवादी जन जागरूकता साइकिल यात्रा निकालते पूर्व विधायक सुभाष यादव साथ में कार - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण के लिए रविवार को पूर्व विधायक सुभाष यादव के नेतृत्व में सुरेमनपुर पुराने रेलवे स्टेशन स्थित रामबालक बाबा की मठिया से बैरिया त्रिमुहानी स्थित मैनेजर सिंह के प्रतिमा स्थल तक साइकिल यात्रा निकाली गई। सुभाष यादव ने विधायक सुरेंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए। कहा कि बैरिया की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इन सड़कों पर धान रोपा जाए तो अच्छी पैदावार होगी। कटानरोधी कार्यों सहित विकास कार्यों में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। सपा सरकार में इसकी जांच कराई जाएगी। इस मौके पर अजय सिंह, अशोक पांडेय, विनोद यादव, अरुण यादव, राजीव यादव, सुधीर यादव, अजय यादव, उमेश यादव, प्रदीप यादव, बच्चा यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें