फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ससुराल आये दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 02 Mar 2023 11:28 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह/घोघा। कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या नौ में बुधवार की रात ससुराल आए दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खबर लगते ही पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल है। सूचना पाकर मृतक के परिजन पहुंच गए। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने की मांग की। बांसडीह कस्बा के उत्तर टोला निवासी प्रियंका की शादी रसड़ा के डेहरी गांव के राकेश पाण्डेय से हुई थी। मृतक के तीन बच्चे भी हैं। प्रियंका पति की प्रताड़ना की वजह से अधिकांश अपने मायके में ही रहती थी। प्रियंका के तीनों बच्चे रसड़ा रहते थे। बुधवार की शाम राकेश बांसडीह अपने ससुराल में आया था। राकेश नशे में था और घर में उत्पात मचाने लगा। प्रियंका के घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस राकेश को थाने लाई। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि उनका इलाज भी करवाया गया। उसके बाद उसे समझा बुझाकर पत्नी व ससुर के साथ घर भेज दिया। घर जाने के बाद उसकी तबियत फिर खराब हो गई। परिजन इलाज के लिए नजदीक चिकित्सालय ले गए, जहां राकेश की मौत हो गई। राकेश के भाई मुकेश पाण्डेय ने इसकी शिकायत पुलिस से की और पीएम कराने की मांग की। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें