फेफना क्षेत्र के खोरीपाकड गांव में आयोजित श्रावणी कार्यक्रम के दौरान आयोजित भंडारा में प्रसाद ग
बलिया। श्रीराम-जानकी मंदिर खोरीपाकड़ में शनिवार को श्रावणी उपाकर्म पर्व श्रद्धा और वैदिक परंपरा के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माल्देपुर गंगा संगम घाट पर वैदिक विधि से स्नान, तर्पण, मध्याह्न संध्योपासन और विशेष सूर्योपस्थान से हुई। इसके बाद श्रद्धालु श्रीराम-जानकी मंदिर खोरीपाकड़ पहुंचे, जहां ऋषि पूजन, यज्ञोपवीत पूजन तथा परम पूज्य बाबा महाराज के चित्र का पूजन और आरती की गई। सभी वैदिक कर्मकांड प्रधान आचार्य पं. भूपेंद्र मिश्र के नेतृत्व में सहयोगी वैदिक आचार्यों एवं ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया। इस अवसर पर स्नान, सूर्योपासना, ऋषितर्पण और यज्ञोपवीत नवीनीकरण जैसे कर्मों का विशेष महत्व बताया गया है। आयोजन समिति के डॉ. राम सुरेश राय ने श्रीराम-जानकी मंदिर खोरीपाकड़ में प्रत्येक वर्ष श्रावणी पर्व का आयोजन किया जाता है और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। पूजन एवं विसर्जन के बाद आगंतुकों को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद