बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के साहोडीह गांव में गुरुवार की रात्रि चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़ उसमें रखा है हजारों रुपए नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब परिजनो की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार धनजी राजभर का पूरा परिवार गुरुवार की रात खाना खाने के बाद छत पर सो गए। इसी बीच रात को चोरों ने घर में प्रवेश कर उसमें रखा एक बक्सा चुरा ले गए। पीडि़त ने बताया चोरों ने घर का ताला तोड़कर उसमें रखा 25 हजार नगदी, पायल एक, मंगलसूत्र एक,नाक का किल दो चुरा ले गए। जबकि विजय राजभर के घर का ताला तोड़कर उसमें रखा 9000 नगदी, एक मंगलसूत्र ,कान के टॉप्स,दो पायल, तीन सोने का चैन, तीन चांदी का चैन,चांदी के चार पाएल सहित अन्य सामान चुरा ले गए। वही शिवनाथ राजभर के घर में घुसकर चोरों ने नगदी सहित चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त ने बताया मंगलसूत्र दो, पायल एक, कान के टॉप्स दो,पायल एक, नाक का कील सहित अन्य सामान चुरा ले गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।