फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण को राजस्व विभाग ने भूमि चिह्नित कर भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवानगर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए बनाए जाने वाले 11 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए राजस्व विभाग ने जमीन की तलाश कर ली है। सरकार के निर्देश पर राजस्व विभाग ने तत्परता दिखाते हुए तीन सप्ताह के अंदर जमीन खोज कर उसकी संपूर्ण आख्या जिला स्तरीय अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के तहत स्थानीय तहसील क्षेत्र में कुल 11 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाए जाने हैं। इसमें नवानगर और पंदह ब्लाक के चार-चार तथा मनियर ब्लॉक के तीन गांव शामिल हैं। राजस्व विभाग द्वारा भूमि का चिह्नांकन कर देने के बाद से नवानगर ब्लॉक क्षेत्र के सिकिया, भीमहर, बिहरा, भरथांव तथा पंदह ब्लॉक के गौरी, किकोढा, लखनपार व उससा सहित मनियर कब्लॉक के बहादुरा, निपनिया, पुरुषोत्तम पट्टी में नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
एसडीएम सिकंदरपुर ने बताया कि तहसील क्षेत्र में बनने वाले 11 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए जमीन की तलाश का कार्य पूरा हो चुका है। इसकी रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। उम्मीद है अग्रिम कार्रवाई भी जल्द शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें