फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध पर रास्ता बंद करने आए रेलवे कर्मियों को होना पड़ा वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। थाना अंतर्गत सिंहपुर से कर्ची परुआ जाने वाले मार्ग पर रेलवे समपार बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। रविवार को ग्रामीणों के विरोध के चलते रास्ते को बंद करने आए रेलवे कर्मचारियों को वापस जाना पड़ा। समपार बनाने के लिए स्थानीय ग्रामीण बीते विधान सभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के किसानों को खेतीबारी के लिए व बच्चों को पढ़ने के लिए 13 ग्रामो के 30 हजार आबादी को 10 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। वहां समपार बन जाने से मात्र आधा किमी की दूूरी हो जाएगी। बैठक कर ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि हमारी मांग को गंभीरतापूर्वक विचार कर प्रस्ताव यदि रेलवे के उच्चाधिकारियों तक नहीं भेजता है तो उसी स्थल पर 19 अक्तूबर से ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना देंगे। बैठक में डॉ. सुब्हान अंसारी, हरेराम सिंह, रामइकबाल यादव, परमहंस सिंह, गंगेश्वर सिंह, ओम प्रकाश कुशवाहा, नथुनी वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, कैलाश सिंह, रंजीत चौहान, प्रदुम्न यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें