फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसकी बला उसके सिर की कहावत चरितार्थ कर रहे क्वारंटीन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। ग्रामीण क्षेत्रों में बने क्वारंटीन सेंटरों पर भोजन, पानी की व्यवस्था नहीं होने की शिकायतें आई हैं। नारायणगढ़ इंटर कॉलेज में 20 लोग क्वारंटीन हैं। इन लोगों की मानें तो उन्हें घर से खाना मंगवाना पड़ रहा है। सेंटर पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रूप किशोर सिंह ने कहा हमें व्यवस्था के लिए प्रशासन से कुछ नहीं मिला है। खुद के खर्च से चारपाई का इंतजाम कराए हैं। श्रीनगर के प्रधान राजेश यादव ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर के लिए कोई भी टेंट वाले पैसे पहले देने पर भी बिस्तर व चारपाई देने से इंकार कर देते हैं। 10 क्वारंटीन थे तो मैंने घर से सारी व्यवस्था की। रविवार को तीन बसों से दिहाड़ी मजदूर और क्वारंटीन सेंटर पर आ गए हैं। इतने लोगों का खाना कौन बनाएगा। कुछ इसी तरह की समस्याएं दलपतपुर, चाईछपरा सहित कई ग्राम पंचायतों की है। भोजन की व्यवस्था के लिए आदेशित किया गया है लेकिन अब तक उन्हें प्रशासन से कुछ भी व्यवस्था नहीं दी गई है। इस बाबत खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रधानों को आदेशित किया गया है। उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी ने कहा कि ग्राम प्रधान क्वारंटीन सेंटर पर भोजन उपलब्ध कराकर बिल खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मेरे यहां प्रस्तुत करेंगे तो उनका भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें