बेल्थरारोड। सीएचसी सीयर पर सोमवार को 45 प्लस के 350 लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं, 18 प्लस के लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। वैक्सीनेशन कक्ष के बाहर भीड़ टीकाकरण के लिए धक्का-मुक्की करती रही। गर्मी और उमस के बीच पुलिस के जवानों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार को वैक्सीन पहुंचने पर टीकाकरण का कार्य शुरू हुआ। अधीक्षक डॉ. तनवीर आजम ने बताया कि घाघरा के तटवर्ती क्षेत्रों में भी टीकाकरण का कार्य शुरू किया गया है। सोमवार को टंगुनिया गांव में टीकाकरण किया गया। टंगुनिया गांव के प्रधान महेश यादव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में 45 प्लस के 50 और 18 प्लस के 200 लोगों का टीकाकरण किया गया।