सिंहपुर से कर्ची तक रेलवे लाइन पार कर जाने वाले मार्ग पर समपार बनाने के लिए आंदोलन कर रहे कर्ची परुआ के ग्रामीणों का धरना शनिवार को 17वें दिन सांसद नीरज शेखर के आश्वासन पर खत्म हो गया। ग्रामीणों दो वर्षों से समपार बनाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है।
इस मार्ग पर समपार बनाने के लिए कर्ची, परुआ, नरायनापाली, सिंहपुर, एकौनी आदि के लोगों ने कई बार उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। राजनेताओं को अपनी पीड़ा बताई। पिछले विधान सभा चुनाव में मतदान का पूर्ण बहिष्कार भी किया। लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला। ग्रामीणों ने बताया कि यदि यह समपार बन जाए तो जहां 10 किमी की दूरी तय कर पहुंचते हैं वहां महज 500 मीटर में ही पहुंच जाएंगे। 13 गांवों की 30 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। सांसद नीरज शेखर ने ग्रामीणों को समपार बनवाने का आश्वासन दिया। अनिश्चित कालीन धरना समाप्त कराया। डॉ. सुब्हान अंसारी, हरेराम सिंह, रामएकबाल यादव, परमहंस सिंह, गंगेश्वर सिंह, ओम प्रकाश कुशवाहा, नथुनी वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, कैलाश सिंह, रंजीत चौहान, प्रदुम्न यादव आदि रहे।