फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 1.17 करोड़ की लागत से हो रहा पोखरे का जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने रामलीला मैदान के समीप स्थित बिचला पोखरा के चल रहे निर्माण और सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। बताया कि 1.17 करोड़ से पोखरे का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। पोखरा के घाट व सीढ़ियों का निर्माण चल रहा है। पोखरा को रमणीय बनाने के लिए चारों तरफ सीढ़ी बनाने के साथ सुंदर घाट बनेंगे। बीच में फव्वारा लगेगा। इसके अलावा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने ठाकुर मंदिर, दुर्गा काली मंदिर के सीसी रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हुए उम्मीद जताई कि अगले वर्ष छठ पूजा पर पोखरा तैयार हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें